Barnala (punjab e news ) बरनाला के हल्का म्हलकलां के आज 30 से ज्यादा 'आप' के ब्लॉक लेवल, सर्कल लेवल, बूथ लेवल के नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। निराश लोकल नेतायों ने अरविन्द केजरीवाल को इस्तीफे भेजते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल तानाशाह बन गया है | निराश वॉलंटिअर और लोकल नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने बनाऐ सिद्धांतों से ही पीछे हट गई है | जिस कारण वह सभी इस्तीफे देने के लिए मजबूर हैं | उन्हें कहा कि हलका महलकलां के आप विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी को उन्हें तन मन धन से सपोर्ट कर जितवाया था।उनका बनायाविधायक कुलवंत सिंह पंडोरी हल्का म्हलकलां भी अब उन्हें छोड़ कर दिल्ली वालों के पीछे लग कर उन्हें छोड़ गया है। जिसके चलते अब वह उनसे नाता तोड़ कर उनको इस्तीफा दिया हैं।