Jalandhar (punjab e news ) आम आदमी पार्टी के पंजाब में हाशिये पर चले जाने के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल इसे वेंटिलेटर पर लगा कर जीवित करने का प्रयास करेंगे। एडवोकेट एच एस फुल्का ,धर्मवीर गांधी ,सुच्चा सिंह छोटेपुर तथा कँवर संधू जैसे सूझवान नेताओं को घर बैठने के बाद केजरीवाल अब खुद पंजाब आ रहे हैं। यह वही प्रदेश है जिसने केजरीवाल की पत्नी को यहाँ का सी एम् उम्मीदवार बनाने से इंकार कर दिया था। उसके बाद केजीरवाल अब यहाँ आ कर यहाँ पर रैली करने वाले हैं। तब के और अब के पंजाब में बदलाव भी आ गया है।
सुखपाल खैहरा की पार्टी में एंट्री को लेकर बेरिकेड लगाने वाले सांसद भगवंत मान जल्द ही आपको फील्ड में नज़र आएंगे। भगवंत चाहते थे की खैहरा पार्टी का हिस्सा बने। तत्कालीन कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर , एडवोकेट एच एस फुल्का तथा कँवर संधू की सिफारिश पर ही सुखपाल खैहरा आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सके थे। भगवंत के जब प्रधान बनने की बारी आई तो खैहरा ने भी विरोध कर अपना बदला पूरा किया। खैहरा का कद बढ़ता देख भगवंत मान अज्ञातवास पर चले गए ,इस्तीफा भी सौंप दिया गया।
अब जब सारे विरोधी साफ़ हो गए हैं तो भगवंत मान भी आपको जल्द ही पंजाब के मुद्दों पर अपना दुःख जताते हुए नज़र आ जाएंगे।खूब चलेगा फेसबुक लाईव। पता चला है की अक्टूबर माह में होने वाली केजरीवाल की रैली की सारी कमान भी भगवंत ही संभालेंगे। वही इन सब के बीच भगवंत मान की करीबी तथा महिला विंग की प्रधान बीबी बलजिंदर कौर ने सुखपाल खैहरा तथ्य उसके समर्थकों खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात की है।
आरोप है की बठिंडा कन्वेंशन में न जाने को लेकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग की जा रही है। मतलब खैहरा दलित विरोधी होने के साथ साथ महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते। बात समझने वाली है।