Punjab E News : Punjab E News :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की नई सरकार में सभी पुराने मंत्री रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। वर्ष 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही सीएम पद की शपथ ली थी।
अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जिस सरकार के काम पर हम दोबारा जीत कर आए हैं, ऐसे में उन्हीं लोगों को दोबारा मंत्री बनाया जाना चाहिए। मंत्रियों के विभागों में बदलाव बाद में किया जाएगा।