Pakistan (punjab e news ) पाकिस्तान में सियासत ,सियासतदान और लोकतंत्र तीनो का ही बुरा हाल है। प्रधान मंत्री बनने के लिए सेना प्रमुख परवेज़ मुशर्रफ़ बेनज़ीर भुट्टो का कत्ल करवा देते है। नवाज़ शरीफ़ कुर्सी सँभालने के बाद देश से ज़्यादा अपनी तरक्की करते हैं। खुलासे होते है तो वह बेटी सहित जेल में बैठे बैठे चुनावों की खबर लेते हैं। अब जो व्यक्ति पाकिस्तान का वज़ीर ए आज़म बनने जा रहा है उसकी कहानियां भी कोई कम नहीं है।
1992 में क्रिकेट का वर्ल्ड कप जितने के बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान कभी चर्चा में रहे हैं तो वह सिर्फ अपने प्रेम संबंधों तथा शादियों को लेकर। पाकिस्तान के संभावित वज़ीर ए आज़म इमरान खान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। पहली शादी उनकी ब्रिटिश मूल की करोड़पति जेमिमा गोल्ड स्मिथ से 1995 में हुई। करीब नौ साल तक चली इस शादी में इमरान खान ने जेमिमा से दो बेटे हासिल किए।
इसके बाद इमरान का रोमांस एक और ब्रिटिश लड़की सीता वाइट से शुरू हुआ। करीब तीन साल तक दोनों ने प्यार की पींघे डाली। उनके एक बेटी भी हुई। पहले तो इमरान अपनी बेटी को कबूलते रहे लेकिन जल्द ही वह उसे भी भूल गए। इमरान की इस हरकत से पार्टीशन सीता वाइट ने मीडिया में आ कर इमरान की करतूतों का खुलासा किया।
रोमांस और शादियों के दरमियान इमरान पाकिस्तान में अपनी सियासी ज़मीन भी तैयार करते रहे। खुद को अकेला पाते हुए 2015 में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने पत्रकार रेहम खान से शादी कर ली। मात्रा दस महीनों में ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इस बार पंगा एक पत्रकार से था तो रेहम ने भी अलगाव के बाद इमरान की खूब धज्जियां उड़ाई। रेहम ने अपनी किताब में इमरान खान को समलैंगिक बता दिया। रेहम ने खुलासा किया कि इमरान, पाकिस्तानी ऐक्टर हमजा अली अब्बासी और पीटीआई सदस्य मुराद सईद समलैंगिक हैं और इनके रिश्ते थे।
आरोपों प्रत्यारोपों का दौर चलता रहा लेकिन इमरान अपनी बेचैनी खत्म नहीं कर सके। अब उन्होंने अपनी आध्यात्मिक गुरु रही बुशरा मनेका से शादी की हुई है। उम्मीद है की वज़ीर ए आज़म की कुर्सी पर बैठने के बाद इमरान अबचौथी शादी के बारे में न सोच कर देश के बारे में गंभीर होंगे।