Jalandhar (punjab e news ) चाहे आम आदमी पार्टी रोपड़ से अपने विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले को लेकर मुख्या मंत्री कैप्टन अमरिंदर से जवाबतलबी कर इस्तीफ़े की मांग कर रही है लेकिन ज्यूँ ज्यूँ घटना का समय बीतता जा रहा है इसमें नए मोड़ आ रहे हैं। घटना के आरोपी अजविंदर सिंह ने मीडिया को ब्यान जारी करके विधायक संदोआ पर पांच लाख़ मांग कर ब्लैक मेल करने के आरोप लगाए हैं।
वही चंडीगढ़ के पी जी आई में दाखिल विधायक जी का हालचाल पूछने आए सुखपाल खैहरा से जब विधायक संदोआ की सेहत बारे पूछा गया तो उनका जवाब घटना के मुताबिक नहीं लगा। अब मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हो गयी है जिसमें विधायक संदोआ मारपीट के आरोपी अजविंदर सिंह के साथ बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। जो घटना को संदिग्ध बता रही हैं।
चर्चा अब यह है की दोनों पुराने समय के साथी रहे हैं। अजविंदर द्वारा विधान सभा चुनावों में संदोआ का खूब साथ दिया गया था। अब उसकी दोस्ती किसी कांग्रेसी नेता से होने के बाद दोनों में अलगाव हो गया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों में पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ है। वीडियो में पीटने वाले लोग विधायक संदोआ से पैसों को लेकर ही बात करते सुने जा सकते हैं। इतना ही नहीं जब विधायक संदोआ भाग रहे होते हैं तब भी आवाज़ आती है की अब दस लाख़ नहीं लोगे? खैर यह सब जांच का विषय है।
आपको बता दें की अचानक से रेत माफिया पर रेड करने गए विधायक संदोआ पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। उन पर रोपड़ में एक महिला के साथ छेड़छाड़ तथा हमला करने को लेकर मामला दर्ज है। यह घटना पिछले साल 29 जुलाई की है जिसको लेकर विधायक संदोआ ख़िलाफ़ धारा 354, 294,506, 509, 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। विधायक संदोआ उक्त महिला के घर किराये पर रहते थे। महिला का आरोप था की घर छोड़ने के दौरान विधायक संदोआ द्वारा उनका एक महीने का किराया अदा नहीं किया गया था। जब वह उनके घर किराये के पैसे लेने गई तो उससे दुर्व्यवहार किया गया।
गौरतलब है की सियासत में आने से पहले संदोआ किसी समय में दिल्ली में एक टैक्सी ड्राइवर हुआ करते थे। जबकि आज उनका दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है।