Mumbai (punjab e news ) भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज़ युजविन्दर चहल फिरकी के जादूगर के तौर पर जाने जाते हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने देश विदेश में जो प्रदर्शन किये हैं। उससे कई दिग्गज उनकी गेंदबाज़ी के कायल हो गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उन्ही कायलों में से एक है। आज युजविन्दर का जन्मदिन है। लिटिल मास्टर ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। सचिन ने उनकी लम्बी उम्र के साथ साथ भविष्य में भी उनके बढ़िया प्रदर्शन की कामना की है।