CrimeNational

दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड: प्रेमिका का ढाबे के फ्रीजर में मिला शव, प्रेमी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में उत्तम नगर की एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतका आरोपी साहिल गहलोत की प्रेमिका थी। कुछ दिनों पहले ही साहिल गहलोत की शादी किसी और युवती से तय हुई थी। इस शादी की खबर के बाद से मृतका और साहिल गहलोत में खटपट चल रही थी।
    मामले की प्रारंभिक जांच से पुलिस को पता चलता कि आरोपी किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था। किसी अन्य महिला से शादी के बारे में पता चलने पर पीड़िता ने आपत्ति जताई और उससे शादी करने के लिए जोर दिया था। इससे बौखलाए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को फ्रीजर में छिपाकर अपने ढाबे पर रख दिया। उन्होंने कहा, “घटना करीब दो से तीन दिन पहले हुई थी।” दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।