Punjab E News:CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले 2 लोगों को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं SP मनप्रीत सिंह ने बताया कि LED बोर्ड से छेड़छाड़ और अभद्र भाषा लिखने के आरोप में 2 लोगों को काबू किया गया है। बताया जा रहा है की लुधियाना के रहने वाले यह दोनों आरोपी LED का ही काम करते है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश से बोर्ड लगाकर लुधियाना वापिस लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों ने ढाबे में LED को हैक कर इस घटना को अंजाम दिया था।