Punjab E News (Rajkumar Bhalla):पंजाब में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग के निर्देशों पर पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है और इसके परिणाम भी मिल रहे हैं। वहीं जालंधर की GRP की पुलिस ने 17 तरीख को कैंट स्टेशन पर नाका लगाया। जहां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शीतल नाम का एक गांजा तस्कर 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शीतल से मिली जानकारी पर बैजनाथ नाम का एक और गांजा तस्कर पकड़ा गया। बता दें की GRP के इंचार्ज बलबीर सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी है।
वहीं बलबीर सिंह के मुताबिक शीतल नाम का व्यक्ति चहेडू की ओर से आया था। बताया जा रहा है की आरोपी के पास से एक प्लास्टिक का बोरा था, जिसमें तालाशी के दौरान 25 किलो गांजा बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार से गांजा लाया था और पंजाब में बेचना वाला था।