Punjabi News

केंद्र सरकार ने अपने बजट में पंजाब को किया नज़रअंदाज़ – CM मान

 

डेस्क – केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निराशा प्रकट की है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में पंजाब को एक बार फिर नज़रअंदाज़ किया गया है। पंजाब के किसानों ,नौजवानो को मोदी सरकार ने कुछ भी नहीं दिया। केंद्र ने किसानों को फसलों पर ना तो एम्. एस. पी. दी ,और ना ही प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए किसी पैकेज का ऐलान किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया जिससे उसके आर्थिक भविष्य में कोई सुधर लाया जा सके। यह बजट मात्र चुनावी बजट है। जिसमें सिर्फ बिहार प्रदेश के लिए ही घोषणाओं का अंबार है। एक बार फिर केंद्र सरकार ने बजट के माध्यम से पंजाब तथा पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

मान ने कहा कि हम इसे निराश है मगर हताश नहीं। हम पंजाब को अपने बलबूते पर मज़बूत करके रहेंगे।