एमा प्रधान संदीप साही को मातृ शोक ,13 फरवरी को रस्म किरया
जालंधर – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान तथा PNL न्यूज़ के संपादक संदीप साही को मातृ शोक मिला है। उनकी माता जी श्रीमती संगीता साही का गत दिवस देहांत हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी रस्म किरया 13 फरवरी दिन गुरुवार को गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज़ 1 गढ़ा रोड पर 1 से 2 बजे तक होगी।
बता दें कि श्रीमती संगीता साही करीब 12 दिन तक अस्पताल में उपचारधीन रहे। 8 फरवरी को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।संगीता साही ने अपने जीवन में कई संघर्ष देखे। 2002 में संगीता साही के पति सुरिंदर पाल साही का स्वर्गवास हो गया था। उसके बाद उन्होंने अपने तीनों बच्चे नीरज साही, दीपिका और संदीप साही को पाला और उनकी पढ़ाई करवाई। फिर तीनों की शादी करवाई और उन्हें अच्छे संस्कार दिए। उन्हीं के आशीर्वाद से नीरज साही आज नगर निगम में बतौर इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे हैं और छोटा बेटा संदीप साही PNL न्यूज के संपादक है। उनकी बेटी दीपिका सूद अमेरिका में है। उनके दामाद रोबिन सूद के वहां कई स्टोर हैं।
जालंधर की तमाम राजनितिक ,धार्मिक व् सामाजिक संगठनों ने साही परिवार से संवेदना प्रकट की है।