Punjabi News

इंद्रदेव भी मना रहे महाशिवरात्रि ,देश भर में आज मौसम गुलज़ार

 

NATIONAL NEWS –  आज महाशिवरात्रि है। प्रयागराज, काशी, अयोध्या और मथुरा में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस दिन मौसम भी मेहरबान है। मतलब कि जो श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, उन्हें मौसम से कोई परेशानी नहीं होने वाली है। मौसम साफ रहेगा।दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन चार से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं गर्मी से राहत देंगी। बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है। कह सकते हैं कि मौसम पर भगवान शिव पूरी तरह से मेहरबान हैं।

          कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे घाटी के निवासियों को राहत मिली।प्रसिद्ध पर्यटक रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे दिन का तापमान कई डिग्री कम हो गया।मथुरा में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री तक जा सकता है। दिन भर में औसतन पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है। अयोध्या में भी आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है।राम नगरी में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

आज शिवरात्रि है। शिव के विवाह की सालगिरह। जो आदि हैं अनंत हैं, उनके वरण की वार्षिकी। शिव के सिद्ध और संयोग का अद्भुत दिन। इस दिन शिव एकलता से निकल अंगीकरण को चुनते हैं। पाणिग्रहण करते हैं। लोक मंगल के लिए और देव, दानव, मनुष्य, जीव सबको धन्य करते हैं। शिव का विवाह दरअसल सृष्टि का सबसे सुखद और अलौकिक क्षण है। यह विवाह तप, ज्ञान, योग और ध्यान की महान अवस्थाओं का सांसारिक अवतरण है। ये विवाह आध्यात्म और ज्ञान की परम अवस्थाओं को कर्म और व्यवहार की वेणी तक लाता है। यह सूत्र ही सृष्टि के संतुलन को स्थापित करता है।

      क्यों एक योगी भोग के लिए तैयार होता है।इसलिए शिव के विवाह को समझे बिना सृष्टि की गति को समझा नहीं जा सकता।यही घटना शिव को समाधि से समाज तक खींच लाती है। ध्यानस्थ को जगत पर ध्यान देने का अवसर देती है।ज्ञान की अनंत शून्यता को व्यवहार और लोक के कलरव में नायकत्व देती है। साहित्य में इस विवाह के अद्भुत वर्णन हैं।