Punjabi News

पंजाब में चार दिन होगी झमाझम बरसात , ठंडी हवाओं ने बदला मौसम

 

PUNJAB NEWS –  फरवरी की गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय हलचल के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। पंजाब भर में दो दिन से बादल छाए हुए हैं। हालांकि यहाँ रोज़ हल्की फुलकी बारिश पड़ रही है। लेकिन आज से मार्च महीने के शुरुवात तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। इससे मौसम में ठंडक भी बढ़ेगी।

IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान से सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 25-28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ समेत कई जिलों में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। उसके बाद 2 मार्च से मौसम फिर पूरी तरह से साफ हो जाएगा। बीते काफी दिनों से प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही थी। लेकिन बारिश होने से प्रदेश में ठंड कुछ बढ़ सकती है।

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और रत्नागिरी जिलों में बढ़ते तापमान के कारण सीजन की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हाल के दिनों में गर्म और उमस भरे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। बुधवार को मुंबई में सीजन की शुरुआत में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।