शुक्रवार को पंजाब में बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, सार्वजानिक अवकाश घोषित
public holiday announce on friday
PUNJAB NEWS- पंजाब सरकार (PUNJAB GOVT.)ने अगले शुक्रवार को राज्य में छुट्टी की घोषणा (PUBLIC HOLIDAY) की है। दरअसल, देशभर में होली का त्योहार (HOLI FESTIVAL) 14 मार्च को मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने इस दिन छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे।
इसके अलावा सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में 8 मार्च को भी आरक्षित छुट्टी है। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने 8 मार्च को आरक्षित अवकाश घोषित किया है। आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारी साल भर में कोई भी दो आरक्षित छुट्टियां ले सकता है। इस वर्ष पंजाब की आरक्षित छुट्टियों की सूची में 28 छुट्टियां शामिल हैं, जिनमें से सरकारी कर्मचारी अपनी मर्जी मुताबिक कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं।