Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

America के बाद अब Canada से Deport होंगे पंजाबी

अमेरिका के बाद अब कनाडा से डिपोर्ट होने की खबर सामने आई है।

अमेरिका के बाद अब कनाडा से डिपोर्ट होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा से 2 पंजाबी छात्र डिपोर्ट होंगे। कनाडा के शहर में हिट एंड रन मामले में 3 पंजाबी छात्रों गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को दोषी करार दिया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों युवकों ने जेसन अल्बर्ट ग्रे (उम्र 45) को अपने कार से टक्कर मारी थी। वहीं दोनों अपनी कार के साथ जेसन अल्बर्ट को 1.3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए और फिर उसके शव को सड़क किनारे फैंक दिया।
इसका केस चलने के बाद दोनों की सजा पूरी होने के बाद दोनों को डिपोर्टल किया जा रहा है। उक्त घटना 27 जनवरी 2024 की देर रात की है। इस दौरान जगदीप सिंह और गगनप्रीत सिंह लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जगदीप सिंह की जिसे गगनप्रीत चला रहा था। इस दौरान चालक गगनप्रीत ने यूनिवर्सिटी ड्राइव पर व्यक्ति को टक्कर मार दी। मौके पर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरन्त 911 पर कॉल करके पुलिस को इसक की सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार गगनप्रीत सिंह को 6 जनवरी 2025 और जगदीप सिंह को 7 फरवरी 2025 को सरे प्रांतीय न्यायालय में दोनों को खतरनाक ड्राइविंग और हादसे के बाद न रुकने, शव के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। दोनों में से एक को 3 और दूसरे 4 साल सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों की सजा पूरी होने के बाद उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News