Tuesday, July 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Donald Trump का Russian राष्ट्रपति पर बड़ा बयान: पुतिन पागल हो गया है, Ukraine में बेक़सूर लोगों को मार रहा है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है,  लेकिन अब उसमें कुछ बदल गया है। वह बिल्कुल पागल हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अब वो पहले जैसे नहीं रहे, पुतिन अब पूरी तरह से अपना संतुलन खो चुके हैं। रविवार रात किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने न केवल रूस की नीतियों की निंदा की, बल्कि यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर किया जा रहा यह हमला “निर्दोष लोगों की बेवजह हत्या” बन चुका है।
 अब पुतिन हो चुके हैं पागल: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, मेरा पुतिन से हमेशा अच्छा रिश्ता रहा है, लेकिन अब उसमें बदलाव साफ है। वह बेकसूर नागरिकों को मार रहे हैं, और यह सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं है। यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन फेंकना अब एक विक्षिप्त नेता की हरकत लगती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यूक्रेन पर यह अंधाधुंध हमला न तो रणनीतिक है और न ही सैन्य रूप से जरूरी। बल्कि यह सिर्फ तबाही और डर फैलाने के लिए किया जा रहा है।

 पूरे यूक्रेन पर कब्जे की कोशिश रूस को ले डूबेगी
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुतिन यूक्रेन को पूरी तरह कब्जे में लेने की सोच रहे हैं, तो यह रूस के लिए एक घातक भूल साबित होगी। उन्होंने कहा, “यह रास्ता रूस को कहीं का नहीं छोड़ेगा, यह अंत की ओर ले जाएगा।”

यह पुतिन, ज़ेलेंस्की और बाइडन का युद्ध है, मेरा नहीं
ट्रंप ने सिर्फ पुतिन ही नहीं, बल्कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ज़ेलेंस्की की बयानबाज़ी स्थिति को और बिगाड़ रही है और बाइडन की अयोग्यता ने इस युद्ध को भड़काया है। ट्रंप ने दोहराया कि अगर वो राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, यह पुतिन, ज़ेलेंस्की और बाइडन का युद्ध है, मेरा नहीं।

 बढ़ता वैश्विक दबाव और अमेरिका की चिंता
रूस के ताजा हमलों के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता अब और बढ़ती जा रही है। यूक्रेन के मुताबिक हालिया हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं, जिससे यह युद्ध की शुरुआत के बाद का सबसे भीषण हमला बन गया है। ट्रंप की ओर से “पुतिन अब पागल हो चुके हैं” जैसा कड़ा बयान वैश्विक मंच पर यह संकेत देता है कि अब रूस के खिलाफ वैश्विक सहनशीलता खत्म होती जा रही है, और आने वाले समय में दबाव और जवाबी रणनीतियां और तेज हो सकती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News