Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज करेंगे चंडीगढ़ दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा Schedule

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर के बाद चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 24 दिसंबर, बुधवार को दोपहर के बाद चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उनका मुख्य शेड्यूल पंचकूला में है, लेकिन वे दोपहर में चंडीगढ़ में भी कुछ समय रुकेंगे। VVIP मूवमेंट और सुरक्षा कारणों से चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन
पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को ट्रैफिक कंट्रोल निम्न रूटों पर लागू रहेगा:
दक्षिणी रूट: एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक
पूर्वी रूट: ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक
सेंट्रल रूट: ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट (पंचकूला की ओर) तक यह ट्रैफिक कंट्रोल दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे और शाम 7:00 बजे से रात 8:30 बजे तक लागू रहेगा।
पुलिस ने जनता से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले पुलिस द्वारा सुझाए गए रूट की जांच कर लें और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें। हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव भी किए जा सकते हैं।
अमित शाह का दौरा मेयर चुनाव से जुड़ा
चंडीगढ़ में मेयर का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और जनवरी में नए मेयर के लिए चुनाव होने हैं। बीजेपी इस पद पर फिर से कब्जा करना चाहती है। इस दिशा में पार्टी आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों पार्षदों से बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। संभावना है कि आज उन्हें अमित शाह से मिलवाकर बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News