Wednesday, September 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

नशे में धुत कार चालक ने ई-रिक्शा, साइकिल व एक कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

पूरा शहर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मना रहा था तो दूसरी ओर सैक्टर-5/8 के डिवाइडिंग रोड के पास नशे में धुत कार चालक ने एक ई-रिक्शा और साइकिल सवार समेत दो वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । इसमें दो महिलाएं व एक पुरुष है। 4 लोग गंभीर रूप से से घायल हो गए। हादसा रविवार सायं 4.45 बजे के करीब उस समय हुआ जब नशे में धुत आरोपी कार चालक अपनी मारूति कार में सवार हो जयंती माजरी से किशनगढ़ स्थित अपने घर लौट रहा था।
आरोपी सैक्टर-4 के पैट्रोल पंप की ओर से किशगढ़ की ओर तेज रफ्तार में आगे बढ़ रहा था कि सैक्टर-5/8 के डिवाइडिंग रोड के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। मामले में सैक्टर-3 थाना पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एएसआई ने बताया कि एक घायल महिला ने पीजीआई में, एक घायल से जीएमसीएच 32 में तो एक ने जीएमएसएच 16 में दम तोड़ा है। पुलिस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान करने में लगी हुई है।
समाचार लिखे जाने तक आरोपी कार चालक अन्य घायलों के साथ सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती था, इसलिए पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं डाली जा सकी है। पुलिस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं समेत घायलों की पहचान करने में जुटी है। किशनगढ़ का रहने वाला 28 वर्षीय राहुल अपनी मारूति एस.एक्स-4 कार में सवार हो पंजाब के जयंती माजरा से किशनगढ़ स्थित अपने घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह कार में अकेला था और भांग के नशे में धुत था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाम करीब 4.45 बजे वह तेज रफ्तार में सैक्टर-4 के पेट्रोल पंप से किशनगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा था ।
जैसे ही वह चौक के पहले सैक्टर-5 की ओर जाने वाले टर्न के पास पहुंचा उसने सवारी लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान आरोपी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हीरा सिंह चौक की ओर से आ रहे साइकिल सवार और एक मारूति कार को भी टक्कर मार दी। हादसे के वक्त साइकिल सवार और कार सवार सैक्टर-5 के बने कट से अंदर टर्न ले रहे थे। आरोपी कार चालक की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन सभी को टक्कर मारने के बाद चालक ने सैेक्टर-5 से टर्न लेकर हीरा सिंह चौक की ओर जा रही गुरुग्राम नंबर की कार को भी साइड से टक्कर मार दी। इस भयावह सड़क हादसे में साइकिल सवार समेत ई-रिक्शा सवार यात्रियों और चालक को मिलाकर कुल 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में आरोपी कार चालक भी शामिल है।
हालांकि कार में सवार होने के चलते ईनोवा कार सवार और बलिनों कार सवार लोगों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में सभी घायलों को सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक महिला की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान पीजीआई रैफर की गई महिला और सेक्टर-16 में भर्ती महिला की मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार की हालत बेहद नाजूक होने के कारण दम तोड़ गया है। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि दम तोड़ने वाले तीनों कहां के रहने वाले हैं और इनके नाम क्या हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News