Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup जीतते ही हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत, गर्लफ्रेंड माहिका के साथ एक फोटो बनी वजह

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था.

टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही देशभर में खुशी का माहौल है. टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस जीत के जश्न में डूबे हैं और अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है. मगर खिताबी जीत के महज 3 दिन के अंदर ही टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक मुसीबत में फंस गए हैं. पुणे के एक एडवोकेट ने हार्दिक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

हार्दिक के खिलाफ क्या है शिकायत?

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत एक स्थानीय एडवोकेट वाजिद खान ने दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि हार्दिक पंड्या ने मैच खत्म होने के बाद जश्न मनाने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया. अपनी शिकायत में एडवोकेट ने कहा कि पंड्या एक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने शरीर पर लपेटकर लेटे हुए दिखाई दिए और उनके साथ उनकी साथी भी मंच पर लेटी हुई नजर आईं.
शिकायतकर्ता ने भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि पुलिस ने फिलहाल FIR तो दर्ज नहीं की है लेकिन शिकायत मिलने की पुष्टि की है और इस मामले की जांच की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

ये घटना फाइनल खत्म होने के बाद की है, जब अवॉर्ड्स बांटे जा चुके थे और सभी खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ मैदान पर जीत का जश्न मना रहे थे. हार्दिक के साथ नीली ड्रेस में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा थीं, जिनके साथ उन्होंने पूरा वक्त बिताया. वो गले मिलते दिखे, किस करते हुए नजर आए और साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करते भी दिखे. इस दौरान ही कुछ देर के लिए हार्दिक और माहिका ट्रॉफी वाले पोडियम पर साथ बैठे दिखे, जहां हार्दिक ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटा हुआ था. फिर दोनों कुछ सेकेंड्स के लिए पोडियम पर लेटे हुए थे. इसको लेकर ही अब शिकायत दर्ज कराई गई है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News