Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर फायर ट्रक से टकराई फ्लाइट, सवार थे यहूदी, आतंकी हमला तो नहीं?

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना हुई.

ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा हादसा हो गया है. न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर फायर ट्रक ने यहुदियों से भरे एक विमान को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि विमान में 100 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि मना करने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और विमान से जा टकराया.
इस हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं तो वहीं अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. सभी उड़ानों को JFK हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान की यह टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब एयर कनाडा की CRJ-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी. टक्कर के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें पहुंची.

विमान में सवार थे यहूदी समुदाय के लोग

इसमें न्यूयॉर्क ATC का एक ऑडियो होने का दावा है, जिसमें ATC अधिकारी फायर ट्रक को रुकने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो फायर ट्रक रनवे पर आगे बढ़ता जाता है और प्लेन से टकरा जाता है. ये कहना अभी मुश्किल है कि फायर ब्रिगेड के दस्ते में मौजूद लोगों ने ऐसा क्यों किया. क्या ये किसी किस्म का आतंकी हमला है?
इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही विमान में सवार लोगों की भी जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार ज्यादातर लोग यहूदी थे.

अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद

हादसे के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक क्लिप में दिख रहा है कि विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठ गया. इससे साफ है कि हादसा बड़ा है. यही वजह है कि एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News