Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

भारत में जल्द आ सकती है डेंगू वैक्सीन Qdenga, एक्सपर्ट्स बोले- मिलेगी बड़ी राहत

 भारत में हर साल डेंगू के मामले आते हैं. इससे लोगों की मौतें भी होती है.

भारत में जल्द ही डेंगू की वैक्सीन Qdenga आने की उम्मीद है. इस वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल पूरा हो गया है.इस वैक्सीन को जापान की दवा कंपनी Takeda Pharmaceutical Company ने विकसित किया है, जिसे भारत में हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई के साथ साझेदारी में उपलब्ध कराया जा सकता है. इसी साल इस वैक्सीन के मिलने की उम्मीद है.
यह वैक्सीन डेंगू की बीमारी से बचाव कर सकती है. इससे देश में डेंगू के मामलों में कमी आएगी साथ ही इस बीमारी से होने वाली मौतों को भी कम करने में मदद मिलेगी. डेंगू की इस वैक्सीन को दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें यूरोप, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल हैं. इसे WHO से भी प्रीक्वालिफिकेशन मिल चुका है, इससे यह तय हो गया है कि ये वैक्सीन सुरक्षित और असरदार साबित हो सकती है.

हर साल होती हैं डेंगू से मौतें

भारत में हर साल डेंगू के हजारों मामले सामने आते हैं. डेंगू से कई मरीजों की मौत भी हो जाती है. इस बीमारी की आजतक कोई वैक्सीन नहीं है. लेकिन अब टीका आ सकता है. वैक्सीन आने के बाद इससे टीकाकरण शुरू होने से डेंगू होने से पहले ही बचाव किया जा सकता है. वैक्सीन की एक खास बात यह है किउन लोगों पर भी असरदार हो सकती है जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है. फिलहाल ट्रायल के दौरान और वैक्सीन आने के बाद भी इसकी दो डोज लोगों को दी जाएगी. वैक्सीन की दो खुराक के बीच कुछ महीनों या दिनों का अंतर हो सकता है.

सीडीएसओ की मंजूरी मिलना बाकी

भारत में किसी भी वैक्सीन को आम लोगों के लिए यूज करने से पहलेCentral Drugs Standard Control Organization (CDSCO) की मंजूरी जरूरी होती है. अभी इस टीके को मंजूरी मिलना बाकी है. परमिशन मिलने के बाद आम लोगों को इसको लगाया जाएगा, हालांकि अभी ये भी देखना होगा कि क्या इसी साल ये टीका लोगों को लग सकता है या नहीं. इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा.

डेंगू वैक्सीन आने से मिलेगी बड़ी राहत

दिल्ली में मेडिसिन के डॉ अजय कुमार का कहना है कि अगर वैक्सीन जल्द आ जाती है तो हर साल डेंगू से होने वाली मौतों और इसके मामलों में बड़ी कमी आ सकती है. हालांकि फिर भी मच्छरों से बचाव के लिए साफ- सफाई का ध्यान देना जरूरी होगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News