Home Punjabi News BREAKING NEWS : चंडीगढ़ निगम पर भाजपा का कब्ज़ा ,हरप्रीत कौर बबला...

BREAKING NEWS : चंडीगढ़ निगम पर भाजपा का कब्ज़ा ,हरप्रीत कौर बबला बनी मेयर

10
0

 

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ नगर निगम में सबसे ज़्यादा पार्षद संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी ने यहाँ विजय पताका फहरा दिया है। भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की मेयर बन गयी है। उन्होंने ‘आप’ की प्रेम लता को दो वोटों के फ़र्क़ से हराया है। बबला सर्वाधिक 19 वोट हासिल कर सकीं। चाहे भाजपा के पास अपनी संख्या अधिक थी। लेकिन ‘आप’ तथा कांग्रेस यहाँ गठबंधन के तहत मुकाबले में थे। सांसद मुनीश तिवारी की वोट भी गठबंधन के हक़ में थी। ज़ाहिर है क्रॉस वोटिंग में भाजपा बाज़ी मार गई।

इसके उल्ट सीनियर डिप्टी मेयर की सीट कांग्रेस के खाते में आई। यहाँ गठबंधन के नेता जसबीर सिंह बंटी बहुमत हासिल करने में कामयाब रहे। मतलब स्पष्ट है कि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव के दौरान यहां सांसद की वोट भी वैद्य होती है। मेयर के चुनाव के बहुत 19 पार्षदों का होता है। भाजपा के सबसे ज़्यादा 16 पार्षद जीतें हैं। ‘आप’ 13 पार्षदों के साथ तथा कांग्रेस के 6 पार्षद निगम में हैं।