Home Punjabi News केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर भिड़े भगवंत मान और रवनीत बिट्टू

केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर भिड़े भगवंत मान और रवनीत बिट्टू

15
0

नई दिल्ली – केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पंजाब सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई सुरक्षा हटाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा एक सांझी प्रेस वार्ता कर इस मुद्दे पर केंद्रीय ग्रह मंत्रालय को घेरा गया। दोनों ने कहा कि ऐसा करके भाजपा सरकार केजरीवाल की जान की दुश्मन बन रही हैं इससे पूर्व सुबह खुद केजरीवाल ने सरकार के इस फैसले को घटिया राजनीति बताया था। उन्होंने कहा कि की किसी की सुरक्षा को लेकर सियासत नहीं होने चाहिए। जिसके बाद ‘आप’ के दोनों मुख्यमंत्रियों ने इसकी कमान संभाली। आतिशी ने कहा कि कल गुंडों की टोली केजरीवाल के बिलकुल पास पहुँच गयी थी। पंजाब पुलिस के सतर्कता के चलते कोई भी अनचाही घटना होने से बच गयी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक पंजाब की गाड़ियां घूम रही हैं। इसका मतलब एयरपोर्ट पर जो पंजाबी खड़े हैं वह सभी आतंकवादी है। मान ने बताया कि एक बार तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां चुनावों के दौरान उनसे पंजाब पुलिस की मदद ली थी। तो अब यह पुलिस केंद्र सरकार के शक़ के घेरे में क्यों हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने ग्रह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा से केजरीवाल की जान को ख़तरा बताया।

आम आदमी पार्टी को हमलावर होते देख भाजपा की तरफ से राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सभी बड़े नेताओं को केंद्र सरकार की तरफ से जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है। गुलाम नबी आज़ाद से लेकर कई नेता इसके उदाहरण है। इन सभी को जान का ख़तरा था। एजेंसियों को कहने पर इन्हे सुरक्षा घेरा दिया गया। लेकिन अरविन्द केजरीवाल पंजाब सरकार के ख़जाने को लूट कर अपना रुतबा कायम कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि इस समय देश के कई बड़े नेता दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं। सब की सुरक्षा यकीनी बनाई गयी है।