Home Punjabi News BREAKING NEWS : दिल्ली में सी. एम् मान की सरकारी रिहायश पर...

BREAKING NEWS : दिल्ली में सी. एम् मान की सरकारी रिहायश पर EC की दबिश ,पैसे बांटने का आरोप

12
0

 

नई दिल्ली – नई दिल्ली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकारी कोठी कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग ने दबिश दी है। आयोग के अधिकारीयों का कहना है कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा पैसे बांटने की शिकायतों के चलते यह कार्यवाही की जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक आयोग के अधिकारी अभी तक सरकारी कोठी में दाखिल नहीं हो पाए थे। आधिकारिक इज़ाज़त मिलने के बाद ही टीमें अंदर जा कर जांच कर पाएंगे।

आपको बता दें की दिल्ली विधान सभा चुनावों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी पार्टी आम आदमी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। रेड के दौरान वह दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के हक़ में उनके हलके कालका जी में रोड शो कर रहे हैं।