Home Latest News मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी...

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी साइबर पुलिस

11
0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक गंभीर धमकी मिली है।

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर भेजी ई-मेल में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बेअंत सिंह की तरह भगवंत मान को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में लिखा है, ” पंजाब हुण खालिस्तान। बम ब्लास्ट @1.11 पी.एम.। मोहाली स्कूलां और कॉलेजां विच होवेगा। भांड मान-बेअंत वांग ह्यूमन बम नाल उडेगा। हिंदू अतवादी मोदी दे हुक्मां ते पंजाब दे नौजवानां दा कल्तेआम कर रेहा। 13 फरवरी @2:11 पी.एम. नू बम चलेगा दिल्ली हिंदुस्तानी संसद विच , निशाना मोदी-शाह। खालिस्तान नैशनल आर्मी , इंजीनियर गुरांख सिंह, रुकां साहवला।”
मोहाली के एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि धमकी भरी ई-मेल कहां से आई है, इसकी जांच साइबर पुलिस स्टेशन, फेज-7 मोहाली को सौंप दी गई है। ये धमकी भरी ई-मेल स्कूलों को सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें, एंटी-सबोटाज टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड तुरंत मौके पर पहुंची। स्टूडैंट्स और स्टाफ को बाहर निकाल स्कूल परिसरों में सर्च ऑप्रेशन चलाया गया। किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here