Home Latest News पुलिस कमिश्नरेट में ऑपरेशन प्रहार-2.0 तीसरे दिन भी रहा जारी

पुलिस कमिश्नरेट में ऑपरेशन प्रहार-2.0 तीसरे दिन भी रहा जारी

7
0
 पुलिस कमिश्नरेट में ऑपरेशन प्रहार-2.0 तीसरे दिन भी जारी रहा।
इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन दिनों में 232 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके तहत पुलिस की स्पैशल टीमों ने 245 से अधिक जगह पर छापेमारी की। इसमें कुल 950 पुलिस कर्मी तैनात किए गए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट में पिछले तीन दिनों में काफी बरामदगी हुई है।
जिसमें 209 ग्राम हैरोइन,92 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, पांच ग्राम ड्रग आइस, चार पिस्तौल, 15 चोरीशुदा दोपहिया वाहन, 45 चोरीशुदा मोबाइल व अवैध शराब की दस पेटियां बरामद कर चार भगौड़ों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए शातिर अपराधियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here