Home Latest News मुल्लांपुर सटेडियम में PBKS और GT का मैच कल:प्रैक्टिस के लिए पहुंची...

मुल्लांपुर सटेडियम में PBKS और GT का मैच कल:प्रैक्टिस के लिए पहुंची दोनों टीम, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

10
0

पंजाब किंग्स इलेवन के लिए यह घरेलू मैदान है।

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला कल शाम 7:30 बजे से होगा। इसके लिए दोनों टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। आज दोनों टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। वहीं शाम 5:30 बजे पंजाब किंग्स इलेवन के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपनी टीम की तैयारी के बारे में जानकारी देंगे।
पंजाब किंग्स इलेवन के लिए यह घरेलू मैदान है। पंजाब की टीम यहां पर कई दिनों से अपनी प्रेक्टिस कर रही है। वहीं गुजरात की टीम रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंची है। पंजाब की टीम को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। गुजरात की टीम आज प्रैक्टिस के साथ-साथ मैदान और पिच को समझने की कोशिश करेगी।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
आईपीएल 2026 के लिए मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के कुछ बदलाव इस प्रकार हैं..
1. दक्षिण मार्ग (Dakshin Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए
दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुंचने के दो विकल्प होंगे।
पहला रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं (Left) मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग (Omaxe Ship Building) के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें।
दूसरा (वैकल्पिक) रूट: बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप (Eco City-1) के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें।
2. एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए
बद्दी/कुराली रोड से: PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने (Right) मुड़ें।
कुराली साइड से: कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने (Right) मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे।
3. PGI/मध्य मार्ग (Madhya Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए
पहला रूट: बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं।
दूसरा (वैकल्पिक) रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें।
इन बातों का रखें ध्यान
जल्दी निकलें: मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें, ताकि पार्किंग और सिक्योरिटी चेक में देरी न हो।
पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगा लें।
गूगल मैप्स का सहारा लें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऑन रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ लिंक रोड्स पर दबाव बढ़ सकता है।
सड़क किनारे वाहन पार्क न करें: अन्यथा क्रेन द्वारा वाहन टो (Tow) किया जा सकता है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here