Home Latest News सोने की खरीदारी को लेकर बदलने जा रहे नियम, जानें किसे होगा...

सोने की खरीदारी को लेकर बदलने जा रहे नियम, जानें किसे होगा फायदा और नुकसान

3
0

सरकार अब सोने की खरीद-बिक्री को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि इसके लिए गोल्ड टैगिंग और हॉलमार्किंग से जुड़े नियमों को सख्त किया जा रहा है, ताकि नकली या कम शुद्धता वाले सोने की बिक्री पर रोक लग सके और ग्राहकों को असली व भरोसेमंद गहने मिल सकें।
नए प्रावधानों के तहत अब हर सोने के गहने पर यूनिक पहचान नंबर यानी HUID (Hallmark Unique Identification) अनिवार्य होगा। यह छह अंकों का कोड होगा, जिसे ग्राहक ‘BIS CARE’ ऐप के माध्यम से जांच भी सकेंगे। इससे नकली या गलत हॉलमार्क वाले गहनों की पहचान करना आसान हो जाएगा।
हॉलमार्किंग का महत्व
हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने की प्रक्रिया है। भारत में इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह सिस्टम ग्राहकों को भरोसा देता है कि वे जो सोना खरीद रहे हैं, वह निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। हालांकि, हाल के समय में कुछ मामलों में हॉलमार्क के दुरुपयोग और कम गुणवत्ता वाले सोने की बिक्री सामने आई है, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान हुआ है।
HUID को लेकर नया नियम
सरकार के प्रस्तावित नियमों के अनुसार, अब एक बार किसी गहने पर इस्तेमाल किया गया HUID कोड दोबारा किसी अन्य आभूषण पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यानी हर गहने की पहचान पूरी तरह यूनिक होगी, जिससे ट्रैकिंग और पारदर्शिता बढ़ेगी।
खरीदारी से जुड़े अहम नियम
2 लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।
10 लाख रुपये से ऊपर के लेनदेन में पैन के साथ आधार और आय से जुड़े दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं।
2 लाख रुपये से अधिक की राशि नकद में चुकाने की अनुमति नहीं होगी।
ग्राहकों के लिए क्या मायने?
इन नए नियमों से ग्राहकों को असली और प्रमाणित सोना खरीदने में मदद मिलेगी। साथ ही, बाजार में धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और पूरी सप्लाई चेन अधिक जवाबदेह बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here