पंजाब सरकार की महिलाओं को ₹1000 देने वाली योजना पर पोस्ट से विवाद
आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पेशी होगी।
सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए।











































