Home Latest News 2047 तक विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत बनाएगा बजट

2047 तक विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत बनाएगा बजट

16
0
उद्योगपति प्यारा लाल सेठ ने मक्खु रेल लिंक को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
 केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अमृतसर के अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में शहर के उद्योगपतियों के साथ लोकसभा में पेश किए आम बजट को लेकर बैठक की तथा उनकी समस्याएं सुनी। जिला कार्यालय पहुंचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ रवनीत बिट्टू को तलवार तथा दोशाला देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद श्वेत मलिक, राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि सही शब्दों में कहा जाए तो यह बजट अन्नदाता किसान से लेकर युवा शक्ति तक, समाज के हर वर्ग की प्रगति का संकल्प है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत बनाने वाला है।
उद्योगपति प्यारा लाल सेठ ने मक्खु रेल लिंक को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। सुरिंदर दुग्गल, अनिल मेहरा, अजय मेहरा आदि ने गुरुनगरी के व्यापारियों की अन्य समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी, जिसे रवनीत बिट्टू ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने के बाद जल्द से जल्द उनका हल करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में उपाध्यक्ष संजय शर्मा, बलदेव राज बग्गा, जसपाल सिंह शंटू, सरबजीत सिंह शंटी, मोहित महाजन, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पाषद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, प्रतीक कपूर, सचिव मंजीत कौर थिंद, कपिल शर्मा, मनोहर सिंह, शक्ति कल्याण, सतपाल डोगरा, राजीव अनेजा, बलविंदर कुमार बब्बा, मनीष शूर, सन्नी राजपूत, इन्द्रजीत सिंह बासरके, सिकंदर चौहान, नीरज राजपूत, गौरव तेजपाल, यशपाल शोरी, राजीव शिंगारी, अमित महाजन, पवन चावला, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह हनेरियां, किशोर रैना, रमन राठौर, मोहित वर्मा, सतीश पुंज मोहना, सुधीर अरोड़ा, टहल सिंह, गुरप्रीत सिंह राजा, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here