आप विधायक रमन अरोड़ा का राजदार महेश मखीजा उर्फ राजू के करीबी नन्नी आनंद को गत दिन विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश करके वी.एस.एस. की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए हैं।
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए आप विधायक रमन अरोड़ा का राजदार महेश मखीजा उर्फ राजू के करीबी नन्नी आनंद को गत दिन विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश करके वी.एस.एस. की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए हैं। अब नन्नी आनंद के कोर्ट में बयान दर्ज होने के चलते सारा मामला काफी पेचीदा होता नजर आ रहा है। इससे विधायक अरोड़ा और महेश मखीजा की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तार होने के तुरंत बाद महेश मखीजा ने नन्नी आनंद के साथ करोड़ों रुपए को इधर-उधर किया है, इसलिए विजिलेंस द्वारा नन्नी आनंद को बुलाकर पूछताछ भी की गई थी।
