Home Latest News Charanjit Channi करवाएंगे Navjot Kaur Sidhu का मसला हल! बोले-फोन पर की...

Charanjit Channi करवाएंगे Navjot Kaur Sidhu का मसला हल! बोले-फोन पर की बातचीत

23
0

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि वह बातचीत से नवजोत कौर सिद्धू का मसला सुलझाने की कोशिश करेंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि वह बातचीत से नवजोत कौर सिद्धू का मसला सुलझाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू गुस्से में बहुत कुछ बोल जाती है और उनकी बयानबाजी से कांग्रेस मुश्किल में भी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कांग्रेस छोड़ देंगी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस में वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने मैडम सिद्धू और सीनियर नेताओं से बात की है और वह इस मसले को सुलझाने की कोशिश करेंगे ताकि घर के अंदर ही यह मसला सुलझ जाए। जब चन्नी से नवजोत कौर की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी वह कहां चले गए हैं। वह इस बारे में बात करेंगे। उन्हें भी कई शिकायतें हो सकती हैं और पार्टी भी उनके बयानों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी इंसान उत्तेजित या गुस्सा हो जाता है। गुस्सा किसी और बात का होता है निकल कहीं और जाता है। हालांकि, इस बारे में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग का कहना है कि नवजोत कौर सिद्धू ऐसे बयान इसलिए दे रही हैं क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, नवजोत कौर को राजा वड़िंग द्वारा नवजोत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सस्पेंड कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here