Home Latest News Punjab Weather: Punjab में 24 February तक मौसम रहेगा साफ, धूप के...

Punjab Weather: Punjab में 24 February तक मौसम रहेगा साफ, धूप के साथ चलेगी ठंडी हवा

3
0

Punjab में मौसम ने करवट ली है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 24 February तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश या घने कोहरे की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी, लेकिन उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में हल्की ठंडक महसूस की जाएगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। Ludhiana में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
मौसम प्रणाली का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल के दिनों में जारी बारिश और आंधी-तूफान के येलो अलर्ट का प्रभाव अब कम हो रहा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है और किसी बड़े बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here