अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के एक पुलिस थाने पर हुए धमाके को लेकर एक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस पत्र में दावा किया गया है कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ( KLA) ने 30 मार्च को अमृतसर के अजनाला इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला करवाया है और इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की है। हालांकि, इस दावे की सत्यता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सावधानी बरतते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी की भी गहन जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति हो पाएगी स्पष्ट: पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, इस वायरल पत्र की सच्चाई की पुष्टि दैनिक भास्कर नही करता। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।












































