Home Latest News Inder Kaur Murder Case: प्रेमी ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट…जानें...

Inder Kaur Murder Case: प्रेमी ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट…जानें सिंगर इंदर कौर की प्यार से लेकर हत्या की पूरी कहानी

16
0

पंजाब की उभरती हुई गायिका गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पंजाब की उभरती हुई गायिका गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार और शादी के दबाव से जुड़ा हुआ है। छह दिनों से लापता चल रही गायिका का शव बाद में नीलो नहर से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
बाजार से अचानक लापता हुई थीं गायिका
मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार, 13 मई की रात इंदर कौर घर के लिए कुछ सामान खरीदने बाजार गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोगा जिले के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा लंबे समय से इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी कनाडा में रहता था और गायिका के साथ शादी करना चाहता था।
शादी से इनकार करने पर रची साजिश
परिवार का आरोप है कि जब इंदर कौर को पता चला कि सुखविंदर सिंह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तब उन्होंने उससे रिश्ता रखने से इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खासतौर पर कनाडा से पंजाब आया था। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर रास्ते में इंदर कौर की कार को रोका और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया। बाद में उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।
शव मिलने के बाद फैली सनसनी
कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस को नीलो नहर से एक शव मिला, जिसकी पहचान बाद में इंदर कौर के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विदेश फरार
इस मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और जल्द ही कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के विदेश भाग जाने की सूचना मिली है।
मुख्य आरोपी को वापस लाने की तैयारी
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी को वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से विदेश भागा और इसमें किन लोगों ने उसकी मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here