Home Latest News Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन और ‘आइस’ सहित 3...

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन और ‘आइस’ सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

17
0

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

 पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम ‘आइस’ यानी मेथम्फेटामाइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
DGP गौरव यादव ने दी जानकारी
इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा करते हुए कहा कि पुलिस लगातार संगठित नशा तस्करी नेटवर्कों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नशे की सप्लाई चेन से जुड़े हुए थे और विभिन्न राज्यों तक इसकी पहुंच बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी।
पुलिस टीमों द्वारा जांच जारी
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीमें नेटवर्क के “बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज” खंगाल रही हैं, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और फाइनेंसरों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here