Home Latest News Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव को लेकर...

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

4
0

पंजाब इस समय भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है।

पंजाब इस समय भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव
तेज गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने 30 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा समर कैंपों में आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।
बठिंडा रहा सबसे गर्म जिला
रविवार को बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
इन जिलों में हीटवेव का खतरा
सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा जिलों के लिए गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।
28 मई के बाद बदल सकता है मौसम
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 29 और 30 मई को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, धूलभरी आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण मई के अंतिम दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अगले दो दिनों का मौसम अपडेट
26 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला समेत कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
27 मई: पंजाब के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here