Home Latest News ‘पेड्डी’ फिल्म को लेकर Ram Charan ने साझा किया अनुभव, बोले-‘ऐसा रोल...

‘पेड्डी’ फिल्म को लेकर Ram Charan ने साझा किया अनुभव, बोले-‘ऐसा रोल मिलना मेरे लिए गर्व की बात है”

13
0

हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर और प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर छाया रहा।

“चिकिरी चिकिरी” और “राय राय रा रा” को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब “हेल्लाल्लालो” भी फिल्म पेड्डी के म्यूज़िक एल्बम का नया आकर्षण बन गया है। इस गाने में राम चरण, जान्हवी कपूर और श्रुति हासन नजर आ रहे हैं। यह गाना चिरंजीवी, श्रीदेवी और कमल हासन की विरासत को भी एक साथ जोड़ता है। फिल्म पेड्डी का प्रीमियर 3 जून को होगा, जबकि यह 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल पेड्डी को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में राम चरण, जान्हवी कपूर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ा हर नया अपडेट दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर और प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर छाया रहा। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग खिलाड़ी अवतारों – क्रिकेटर, धावक और पहलवान – के रूप में नजर आए। उनके इस बदलाव ने दर्शकों को प्रभावित किया और यह दिखाया कि उन्होंने इस किरदार के लिए कितनी मेहनत की है।
फिल्म की रिलीज़ से पहले राम चरण ने अपने किरदार और फिल्म के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पेड्डी उनके लिए एक ऐसा सफर रहा, जिसने उन्हें एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में भी काफी कुछ सिखाया। उन्होंने बताया कि यह किरदार समाज के उस वर्ग की कहानी कहता है जिसकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राम चरण ने कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला। हम समाज के उस वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसकी आवाज़ अक्सर नहीं सुनी जाती और जिसे पहचान की ज़रूरत है। भारत जैसे देश में ऐसी कहानियां बहुत ज़रूरी हैं। ऐसा किरदार निभाना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”
राम चरण ने पेड्डी को अपने करियर का सबसे कठिन किरदार बताया। उन्होंने कहा कि इस भूमिका में पूरी तरह ढलना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद दिलचस्प भी था। इस फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में और बेहतर बनने में मदद की और उनके अभिनय कौशल को नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर संतोषजनक रहा।
23 मई को भोपाल में आयोजित पेड्डी का भव्य म्यूज़िकल इवेंट हाल के समय के सबसे बड़े फिल्मी आयोजनों में से एक रहा। इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम एक मंच पर नजर आई। राम चरण, जान्हवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, निर्देशक बुच्ची बाबू सना और संगीतकार ए. आर. रहमान ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
फिल्म में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाने के बाद अपनी असली पहचान हासिल करता है। यह किरदार कई वास्तविक खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं से प्रेरित है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में आने से पहले फुटबॉल खेलते थे और सचिन तेंदुलकर को शुरुआती दिनों में टेनिस में भी रुचि थी। पेड्डी बदलाव, महत्वाकांक्षा और खेल भावना की एक प्रेरक कहानी पेश करती है।
फिल्म का संगीत भी लगातार लोकप्रिय हो रहा है। ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किए गए इस एल्बम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। “चिकिरी चिकिरी” यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है, जबकि “राय राय रा रा” को 7.4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इन गानों की सफलता ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
पेड्डी को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है। इसमें मिथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवी एंटरटेनमेंट भी सहयोगी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। ईशान सक्सेना सह-निर्माता हैं।
साल 2020 में शुरू हुई आईवी एंटरटेनमेंट आज भारत की प्रमुख फिल्म निर्माण और फिल्म अधिकार हासिल करने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी लगातार उच्च गुणवत्ता वाली फिल्मों और कंटेंट के निर्माण को बढ़ावा दे रही है।
फिल्म की तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। संगीत ए. आर. रहमान का है, सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने की है, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और वी. वाई. प्रवीण कुमार एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
उत्तर भारत में पेड्डी को जियो स्टूडियोज़ रिलीज़ करेगा। फिल्म का प्रीमियर 3 जून 2026 को दुनियाभर में होगा और इसके बाद 4 जून 2026 को यह विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here