जालंधर के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
जालंधर के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी साबोटाज विंग की अलग-अलग टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को चेक कर रही है।
मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद पुलिस खुद पहले तलाशी ले रही है। उसके बाद ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है। अभी तक पुलिस को ऐसी कोई चीज संदिग्ध चीज नहीं मिली है।












































