Home Latest News Jalandhar के आदमपुर में मिला ड्रोन:स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर...

Jalandhar के आदमपुर में मिला ड्रोन:स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

6
0

आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला है।

गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन उनके ऊपर आकर गिर गया। बच्चे इसे उठाकर हमारे पास लाए और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया।
ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। उसके बाद मौके पर डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अपील की है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं।
सरपंच सहित गांव के लोगों ने बताया कि एक बार तो वो ड्रोन को देख डर गए थे। इसमें कुछ भी हो सकता था। जिस तरह से ये बच्चों पर आकर गिरा तो उससे अनहोनी भी हो सकती है। लोगों ने पुलिस से मांग की कि ड्रोन की जांच कर पता लगाया जाए कि ये किसका है और कहां से आया है।
ड्रोन मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस।
ड्रोन मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस।
ड्रोन को लेकर जानकारी देते ग्रामीण।
ड्रोन को लेकर जानकारी देते ग्रामीण।
सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही है जांच
सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं, ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें बीते दिन सूचना मिली थी कि हरिपुर के मैदान में ड्रोन गिरा पड़ा है, जिसके बाद थाना प्रभारी व खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
टेस्टिंग दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिरा
इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी रविंदर भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्मी का ड्रोन है, जो यहां पर गिर गया। डीएसपी ने बताया कि एलेवन कोर जोनल वर्क शॉप कैंट का ड्रोन है। मेजर सत्यम धवन के साथ उनकी बात हुई तो पता चला कि टेस्टिंग के दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिर गया था।
फायरिंग रेंज में आर्मी द्वारा लगातार टेस्टिंग की जाती है। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी एक बार आर्मी का ड्रोन गिर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here