हरमनप्रीत कौर ने महिला T20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी, जो कि सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का है. 
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरने से पहले हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इस साल अप्रैल में महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. 
हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ा. हरमनप्रीत कौर ने अब 368 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, जिसमें 7 टेस्ट, 164 वनडे और 197 T20I हैं. वहीं सूजी बेट्स ने 367 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 184 वनडे और 187 T20I शामिल हैं.
हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ तो T20 वर्ल्ड कप में उतरेंगी ही, उसके अलावा वो इस बार के वर्ल्ड कप में उस मुकाम को भी छूती दिखेंगी, जिसे हासिल करने वाली वो दुनिया की पहली खिलाड़ी होंगी.




































![harmanpreet-kaur-1[1]](https://punjabenews.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/06/harmanpreet-kaur-11-640x360.jpg)







