Home Latest News Jalandhar में होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग:नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं; शीशा...

Jalandhar में होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग:नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं; शीशा टूटा, दुकान का शटर खुला मिला

10
0

जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस वारदात में क्लिनिक के शटर में छेद हो गए और अंदर लगे शीशे टूट गए। जिस समय फायरिंग हुई, उस समय क्लिनिक समेत पूरे इलाके की दुकानें बंद थीं। इसलिए, किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
क्लिनिक के अंदर जांच करने पहुंचे फोरेंसिक टीम के सदस्य।
क्लिनिक के अंदर जांच करने पहुंचे फोरेंसिक टीम के सदस्य।
दुकानदार महिला बोली- पुलिस ने क्लिनिक सील किया
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है। पास ही दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह आज दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी। होम्योपैथिक दवाई की दुकान सील करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि, आसपास चर्चा है कि गोली चली है।
दुकान का शटर खुला था, शीशा टूटा था
साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।
क्लिनिक के बाहर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम।
क्लिनिक के बाहर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम।
शनिवार को दुकान बंद कर गए थे डॉक्टर
वहीं, बगल की दुकान सचदेवा प्रॉपर्टी एडवाइजर के यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया- यह हमारे बिल्कुल पड़ोस में आर्यन नाम का होम्योपैथिक क्लिनिक है, जहां डॉक्टर संदीप शर्मा और उनके बेटे आर्यन शर्मा बैठते हैं। शनिवार रात को करीब साढ़े 8 बजे वे दुकान बंद करके गए थे और रविवार को दुकान पूरी तरह बंद थी।
व्यक्ति ने बताया कि आज सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब वे आकर दुकान खोलने लगे, तब देखा कि बाहर कांच बिखरा हुआ है और शटर पर गोली का निशान है। अंदर का शीशा भी टूटा हुआ दिख रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
उसने बताया- इससे पहले कभी उन्हें कोई धमकी मिली हो या ऐसा कोई विवाद हुआ हो, हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात कभी नहीं आई। सुबह जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और आसपास के कैमरों की जांच कर रहे हैं।
दुकान मालिक ने ये 2 बातें बताईं…
  1. आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक के मालिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया- शनिवार को मैं और मेरी पत्नी दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को जब बेटे ने आकर दुकान खोली तो उसे शीशा टूटा हुआ मिला। जब हमने ध्यान से देखा कि शीशा क्यों टूटा है, तो थोड़ा और जांच करने पर हमें उसमें से एक बुलेट (गोली) का टुकड़ा मिला। इसके बाद हमने 100 नंबर पर शिकायत की और पुलिस आई।
  2. उन्होंने कहा- पुलिस का कहना है कि गोली अंदर ही है, बाहर नहीं जा सकती। पिछले कुछ समय में हमें कोई धमकी भरा फोन भी नहीं आया और नुकसान के नाम पर सिर्फ शीशा ही टूटा है। अब गोली किसी ने जानबूझकर चलाई है या कैसे चली, इसके बारे में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी है।
SHO बोले- गोली मजाक में या नशे में चलाई
मौके पर पहुंचे थाना 5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि हम सारी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुकान के मालिक ने उन्हें बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही कोई उनके पास बंदूक लेकर आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा- मुझे लगता है कि यह गोली किसी ने मजाक में या शराब पीते हुए चलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here