Home Latest News AAP मंत्री बोले- रेट बढ़े तो पेट्रोल-डीजल सस्ता करेंगे:पंजाब में 100 सिलेंडर...

AAP मंत्री बोले- रेट बढ़े तो पेट्रोल-डीजल सस्ता करेंगे:पंजाब में 100 सिलेंडर पकड़े; केंद्र ने जंग संकट पर गुमराह किया

3
0

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच देश भर में गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर भी लोगों को डर सता रहा है। पंजाब में सिलेंडर बुकिंग को लेकर स्थिति गड़बड़ाई है। वहीं डीजल को लेकर चिंता ज्यादा है क्योंकि जल्द ही गेहूं की कटाई और धान की बिजाई-रोपाई का सीजन आ रहा है।
पंजाब में गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की क्या स्थिति है, सरकार संकट से निपटने के लिए क्या कर रही, आपदा में अवसर ढूंढने वाले जमाखोरों पर सरकार क्या एक्शन ले रही, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े तो क्या सरकार वैट में राहत देगी, इन सब सवालों को लेकर दैनिक भास्कर ने पंजाब की AAP सरकार के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क से बातचीत की।
सवाल: इस पूरे संकट में केंद्र सरकार के रोल को कैसे देखते हैं मंत्री कटारूचक्क: लंबे अरसे तक तो केंद्र सरकार लोगों को एक तरह गुमराह करती रही है। लोगों से सब कुछ छुपाती रही है। देश के लोगों को तब चिंता हुई, जब अमेरिका के फाइनेंस मिनिस्टर ने हमारे देश को डिक्टेट किया कि आप लोग रूस से तेल मत खरीदो। भारत प्रभुसत्ता संपन्न देश है। इसको कहां जाना है, किससे खरीदारी करनी है? ये व्हाइट हाउस तय नहीं कर सकता। क्या मजबूरी है केंद्र की लगातार अमेरिका द्वारा ऐसे बयान दिए जाते हैं तो उसका प्रतिरोध नहीं करते।
सवाल: पंजाब सरकार इसको लेकर क्या कर रही है? मंत्री कटारूचक्क: पेट्रोल-डीजल और गैस के संकट को देख हमने पंजाब विधानसभा के भीतर एक रेजोल्यूशन पास किया। इसे मैं ही लाया था। हमने केंद्र से अपील की कि इन तीनों चीजों की सप्लाई लाइन का कोई सब्सिट्यूट निकाला जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो। अभी ईरान के अंदर संकट है तो 30-40 देश और हैं जहां पर ये पेट्रोलियम पदार्थ मिलते हैं। वहां से इंतजाम करना चाहिए। हमारी पार्टी और हमारी सरकार देश के लोगों और पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है।
सवाल: पंजाब में कालाबाजारी-जमाखोरी पर सरकार ने क्या किया? मंत्री कटारूचक्क: पंजाब में हमने 1700 गैस एजेंसी-पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की। आप इसे रेड भी कह सकते हैं। हमने 100 के करीब घरेलू सिलेंडर बरामद किए, जिनका कॉमर्शियल यूज किया जा रहा था। सरकार पूरी तरह अलर्ट है। स्टेट के पास भी एक स्टॉक होता है। बेसिकली तो यह सेंटर का सब्जेक्ट है। रिक्वायरमेंट के हिसाब से सेंटर स्टेटों को डिलीवर करता है। स्टेट नीचे नजर रखते हैं कि इसका मिसयूज न हो। कहीं रेट न बढ़ें, हमारी सब तरफ नजर है।
सवाल: सिलेंडर का कितने दिन का स्टॉक है? मंत्री कटारूचक्क: मेरे हिसाब से गैस सिलेंडर पर केंद्र सरकार को ज्यादा फोकस करना चाहिए। जैसे-जैसे समय बीत रहा, स्थिति थोड़ी नॉर्मल जरूर हुई है। लोग भी पैनिक हुए। लोगों को लगा शायद हमारे घर का चूल्हा नहीं चलेगा। वह पहले एक सिलेंडर लेते थे, फिर 2-2 लेने लगे। इसमें थोड़ा सुधार होना चाहिए। लोग पैनिक न हों। रूटीन में जैसे सिलेंडर लेते थे, उसी तरह से इस्तेमाल कीजिए।
सवाल: पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या स्थिति है? मंत्री कटारूचक्क: हमारी चिंता ये है कि पंजाब के अंदर गेहूं का सीजन आरंभ हो चुका है। किसान को डीजल भी चाहिए। उसको कंबाइन के अंदर डालना है और आने वाले समय में धान का सीजन भी शुरू हो जाएगा। धान की बुआई और पनीरी भी लगानी है। हम चाहते हैं कि किसान को दिक्कत ना हो। गोदाम से गेहूं-चावल की मूवमेंट के लिए भी डीजल चाहिए। केंद्र सरकार को इसके वैकल्पिक रास्ते खोजकर रखने चाहिए, ताकि संकट गहराने पर देश व पंजाब के लोगों को दिक्कत न हो।
सवाल: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है, जंग लंबी चली तो क्या पंजाब वैट घटाएगा? मंत्री कटारूचक्क: अगर देश के ऊपर संकट है तो पंजाब भी अछूता नहीं रहेगा। पंजाब भी उसकी चपेट में आएगा। थोड़ा बहुत है भी है। अगर पंजाब के लोगों के लिए कुछ करना पड़ेगा तो पंजाब सरकार उसके लिए हमेशा रेडी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here