इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च, मंगलवार को लगने जा रहा है।
बता दें कि यह चंद्र ग्रहण धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण भी विशेष मानी जाती है। भारतीय समयानुसार ग्रहण का आरंभ दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर इसका समापन होगा, जबकि सूतक काल सुबह लगभग 9 बजकर 20 मिनट से प्रभावी माना जाएगा। जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण-
नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय
नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। हालांकि ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर ही हो जाएगा।
नोएडा में कब दिखेगा ग्रहण
नोएडा में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक देखा जा सकेगा।
पटना में चंद्र ग्रहण
पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यहां ग्रहण की स्थानीय अवधि लगभग 51 मिनट रहेगी।
कोलकाता में चंद्र ग्रहण
कोलकाता में ग्रहण शाम 5 बजकर 43 मिनट से दिखना शुरू होगा और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यहां पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी।
वाराणसी में ग्रहण का समय
वाराणसी में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।
लखनऊ में चंद्र ग्रहण
लखनऊ में यह ग्रहण शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक देखा जा सकेगा।
भोपाल में ग्रहण
भोपाल में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
जयपुर में समय
जयपुर में ग्रहण शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।
चंडीगढ़ और शिमला
चंडीगढ़ में 6 बजकर 27 मिनट से और शिमला में 6 बजकर 25 मिनट से ग्रहण दिखाई देगा। दोनों स्थानों पर यह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
दक्षिण भारत के शहर
बेंगलुरु: 6:32 PM से 6:46 PM
चेन्नई: 6:21 PM से 6:46 PM
हैदराबाद: 6:26 PM से 6:46 PM
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत
ईटानगर: 5:19 PM से 6:46 PM
भुवनेश्वर: 5:54 PM से 6:46 PM
रांची: 5:55 PM से 6:46 PM
कहां नहीं दिखेगा ग्रहण?
दादर और नागर हवेली तथा अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे स्थानों पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।