Home Latest News Fazilka गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी Punjab की झांकी, CM मान ...

Fazilka गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी Punjab की झांकी, CM मान Hoshiarpur में फहराया तिरंगा

26
0
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी भी शामिल होगी।
 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब का स्टेट लेवल समारोह इस बार पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का जिले में आयोजित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में तिरंगा फहराकर लोगों को संबोधित कर रहे है। अब वह परेड का निरीक्षण कर रहें हैं। उनके साथ डीसी आशिका जैन और एसएसपी मौजूद हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केसरी पगड़ी पहनकर तिरंगा लहराया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया।
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी पंजाब की झांकी
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी भी शामिल होगी। यह झांकी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित होगी, जिसमें पंजाब की वीरता, त्याग और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाया जाएगा।
24 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
राज्य सरकार द्वारा 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाएगा।
पद्मश्री से सम्मानित होंगी पंजाब-चंडीगढ़ की 4 हस्तियां
इस वर्ष पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़ी चार प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाली हरमनप्रीत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नाम रोशन किया है।
हॉकी कोच बलदेव सिंह
भारतीय महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले कोच बलदेव सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। उन्होंने रानी रामपाल सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए। वर्तमान में वे मोगा में हॉकी अकादमी चला रहे हैं।
संत निरंजन दास
डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलेगा।
पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू
88 वर्षीय पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को सामाजिक सेवा के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। वे पिछले एक दशक से चंडीगढ़ की सड़कों और नालियों की स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
राष्ट्रपति पदक भी किए जाएंगे प्रदान
चंडीगढ़ में तैनात आईजी पुष्पेंद्र कुमार, थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल सुरिंदर पाल को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के आसपास यातायात में बदलाव किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इन मार्गों पर केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी।
ट्रैफिक बंद रहने वाले प्रमुख मार्ग:
सेक्टर 16/17/22/23 राउंडअबाउट से सेक्टर-22ए पेट्रोल पंप तक
पुराने जिला अदालत से शिवालिक होटल (परेड ग्राउंड के पीछे)
नगर निगम कार्यालय से परेड ग्राउंड तक की सड़क
सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 16/17 राउंडअबाउट
सेक्टर 16/23 छोटे चौक से राउंडअबाउट तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here