तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान तत्काल छोड़ने की अपील की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की है. इस एडवाइजरी में नागरिकों से दूतावास से समन्वय करने और सिर्फ दूतावास द्वारा सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.
यह कदम क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह नई एडवाइजरी 7 अप्रैल को जारी पहले नोटिस के बाद आई है. इसमें दोहराया गया है कि जो भारतीय अभी भी ईरान में मौजूद हैं, वो जल्द से जल्द देश छोड़ दें और इसके लिए दूतावास के संपर्क में रहकर उसी के सुझाए गए सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करें.
भारतीय नागरिकों को दी सलाह
एडवाइजरी में खास तौर पर चेतावनी दी गई है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना दूतावास से सलाह लिए किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे. इसमें कहा गया है कि स्वतंत्र रूप से बॉर्डर तक पहुंचने का प्रयास जोखिम भरा हो सकता है और इससे बचना चाहिए.
दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए कई आपातकालीन मोबाइल नंबर और एक आधिकारिक ईमेल आईडी भी साझा की है. जरूरत पड़ने पर नागरिक इनके जरिए तुरंत संपर्क कर सकते हैं और सुरक्षित निकासी के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
+989128109115 +989128109102 +989128109109 +989932179359




































![embassy-issues-advisory-for-indians[1]](https://punjabenews.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/04/embassy-issues-advisory-for-indians1-640x360.jpg)






