Home Latest News Jalandhar के बॉडी बिल्डर घुम्मन की मौत का मामला:भाई रब्बी ने दी...

Jalandhar के बॉडी बिल्डर घुम्मन की मौत का मामला:भाई रब्बी ने दी स्वास्थ्य मंत्री को सीधी चेतावनी, कहा- ‘यह लापरवाही नहीं हत्या है

6
0

वरिंदर के भाई रब्बी बाजवा ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का वीडियो साझा करते हुए अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जालंधर के प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की संदिग्ध मौत के मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इन डॉक्टरों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
इसी बीच, वरिंदर के भाई रब्बी बाजवा ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का वीडियो साझा करते हुए अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाजवा ने इसे ‘हत्या’ करार देते हुए स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी दी है कि वे कॉर्पोरेट घरानों का पक्ष लेना बंद करें, अन्यथा उनके नाम का खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जाएगा।
ऑपरेशन के लिए जाते बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन।
ऑपरेशन के लिए जाते बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन।
जालंधर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की 9 अक्टूबर, 2025 को अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे खेल जगत को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के लंबे संघर्ष के बाद, अब पुलिस ने अस्पताल के चार प्रमुख डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वरिंदर घुम्मन के भाई रब्बी बाजवा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान का एक विचलित करने वाला वीडियो साझा करते हुए सिस्टम पर कड़े प्रहार किए हैं। बाजवा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी अदालती आदेश के नया मेडिकल बोर्ड गठित करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी तरह से गैर-कानूनी भी है।
स्वास्थ्य मंत्री को दी चेतावनी
बाजवा ने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि वे कॉर्पोरेट घरानों और बड़े निजी अस्पतालों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कीस्वास्थ्य मंत्री जी, अगर आपने दोषियों का साथ नहीं छोड़ा, तो आपका नाम प्रमाण के साथ मीडिया और प्रेस के सामने लाया जाएगा। उन्होंने आगे मांग की कि केवल लापरवाही की धारा नहीं, बल्कि डॉक्टरों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए और उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। रब्बी बाजवा ने देश की सभी बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन, खेल संस्थाओं, फिल्मी हस्तियों और वरिंदर पाजी के लाखों प्रशंसकों से एकजुट होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here