जालंधर के पारस एस्टेट में 23 नवंबर 2025 को पारस 14 साल की बच्ची की हत्या के मामले में वीरवार देर रात साढ़े 12 बजे के करीब माहौल गरमा गया।
जब बच्ची के हत्यारोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंपी की पत्नी उसके बंद पड़े घर से सामान लेने पहुंची तो इलाकावासियों व बच्ची के परिवार ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने ‘अच्छा हुआ बच्ची मर गई’ कहा तो माहौल बिगड़ गया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और एसएचओ जयइंद्र पर आरोप लगाया कि उनके सामने ही महिला ने इलाकावासियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और गालियां दीं। इसी दौरान एक कुत्ता भी उसकी गाड़ी की चपेट में आने से मर गया।

हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेले के एसएचओ जयइंद्र।
एसएचओ बोले-हाईकोर्ट के आदेश पर सामान दिलवाया एसएचओ ने बताया कि आरोपी के परिवार को घर की चाबी सौंपने के लिए हाईकोर्ट से आदेश जारी किए गए थे। इसी आदेश के तहत महिला घर से जरूरी सामान लेने आई थी। पुलिस की मौजूदगी में उसे सीमित समय के लिए अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और अगर किसी भी तरह की कानून व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक बयान देने की पुष्टि होती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।












































