नकोदर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर का पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
नकोदर सब-डिवीजन के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह घटना 6 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7-8 बजे हुई थी। आरोपी की पहचान ‘लेगो’ के रूप में हुई है, जो रंग-पेंटर का काम करता है।
डीएसपी बराड़ के अनुसार, सुदेश कुमार चहल (निवासी मोहल्ला गुरु रविदासपुरा, मेहटपुर रोड, नकोदर) ने 8 अप्रैल 2026 को इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि इस घटना से डॉ. भीमराव आम्बेडकर के जन्मदिन के अवसर पर नकोदर में माहौल खराब होने की आशंका थी।






































![9531b156-ac37-4cbe-908f-265ad75b1a47_1775700181565[1]](https://punjabenews.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/04/9531b156-ac37-4cbe-908f-265ad75b1a47_17757001815651.webp)






