पंजाब के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
बता दें कि दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर भी रुकने लगेगी। रेलवे विभाग ने इस स्टॉपेज के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जो 2 अप्रैल, 2026 से लागू होगी।
इस नई सुविधा के साथ न केवल जालंधर के नागरिकों, बल्कि आसपास के जिलों जैसे फगवाड़ा, होशियारपुर और कपूरथला के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। तीर्थयात्रियों के लिए यह ख़ास रूप से राहत की खबर है, जो कम समय में माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करना चाहते हैं।








































